बुधवार, 19 अक्तूबर 2011

कविता




हर्ष बनती है कविता
विषाद बनती है कविता
ज़ुल्म सह-सह कर
आर्तनाद बनती है कविता|


अनुराग बनती है कविता
वैराग्य बनती है कविता
मौन मूक भाषा का
संवाद बनती है कविता|

त्याग बनती है कविता
बलिदान बनती है कविता
विग्रह में वतन की
पुकार बनती है कविता|

शोक बनती है कविता
क्षोभ बनती है कविता
शोषण के ख़िलाफ़
विरोध बनती है कविता|

अन्तर्द्वन्द बनती है कविता
स्वच्छन्द बनती है कविता
इज़हारे-मुहब्बत की
पसन्द बनती है कविता|

व्यथा बनती है कविता
कथा बनती है कविता
ग्रन्थ के पन्नों में
गाथा बनती है कविता|

प्रेरणा बनती है कविता
शुभकामना बनती है कविता
थके हारे पथिक की
सांत्वना बनती है कविता|

सम्मान बनती है कविता
आभार बनती है कविता
लय-छंद सजाकर
जयजयकार बनती है कविता|

ओर बनती है कविता
अंत बनती है कविता
कण-कण से निकलकर
अनन्त बनती है कविता||

ऋता शेखर 'मधु'

11 टिप्‍पणियां:

  1. लय से पुर्ण कविता की काव्यात्मक व्याख्या बहुत ही अच्छी लगी|

    जवाब देंहटाएं
  2. व्यथा बनती है कविता
    कथा बनती है कविता
    ग्रन्थ के पन्नों में
    गाथा बनती है कविता|.... kavita srijan ke her madhyam ko uker diya , bahut hi badhiyaa

    जवाब देंहटाएं
  3. बहुत ही प्रभावी प्रस्तुति
    .....सादर अभिनन्दन
    एक छन्द मेरी ओर से-
    जन्म से मृत्यु तक की इतिहास बनती है कविता|

    जवाब देंहटाएं
  4. कण-कण से निकलकर
    अनन्त बनती है कविता||
    बहुत ख़ूबसूरत रचना लिखा है आपने! हर एक शब्द लाजवाब है! शानदार प्रस्तुती!

    जवाब देंहटाएं
  5. वाह! बहुत सुन्दर एवं शानदार रचना लिखा है आपने! बधाई!

    जवाब देंहटाएं
  6. आपकी पोस्ट आज के चर्चा मंच पर प्रस्तुत की गई है
    कृपया पधारें
    चर्चा मंच-673:चर्चाकार-दिलबाग विर्क

    जवाब देंहटाएं
  7. बहुत खूब ...
    शुभकामनायें आपको !

    जवाब देंहटाएं
  8. ऋता जी कमाल की प्रस्तुति है आपकी.
    मधुरता का सुन्दर अहसास कराती हुई.
    अनुपम प्रस्तुति के लिए आभार.

    मेरे ब्लॉग पर आप आयीं,इसके लिए भी आभार.

    जवाब देंहटाएं
  9. आपके ब्लॉग पर पहली बार आना हुआ ... बहुत सुन्दर प्रस्तुति ...कविता के बनने के सारे कारण उपस्थित कर दिए ..

    जवाब देंहटाएं
  10. प्रेरणा बनती है कविता
    शुभकामना बनती है कविता.
    बहुत खूब ...

    जवाब देंहटाएं

आपकी टिप्पणियाँ उत्साहवर्धन करती है...कृपया इससे वंचित न करें...आभार !!!