सोमवार, 12 नवंबर 2012

फुलझड़ियों ने पटाखों से कहा...


दिवाली......ताँका कविताएँ!!!



1
निष्कंप थी लौ
दृढ़ विश्वास संग
कुछ यूँ जली
आँधियों की कोशिश
नाकाम कर गई।


2.
सृष्टि-नियम
दिन के संग-संग
रात भी आती
दिए जलाके रखो
लौ को बचाके रखो।


3
फुलझड़ियाँ
पटाखों से यूँ बोलीं-
'करो न बोर
मैं तो राह दिखाती
तू करता है शोर।'
4
धरा-बाला ने
पहनी दीप-माला
इठला गई
मन्द समीर संग
हौले-हौले वो डोली।


5.
खुशी के फूल
हर बाग में खिलें
द्भाव की लौ
हर दिए में जले
देश रौशन रहे।



ऋता शेखर  मधु


19 टिप्‍पणियां:

  1. आपकी एक टिपण्णी हमारे लिए दस के बराबर है .आपने आके आज ब्लॉग का मान बढाया .हम उपकृत हुए ,थोड़ी आंच मिली कुछ और लिखते जाने की .कृपया बतलाएं यह तांका क्या है ,हाइकु तो एक स्वीकृत छंद है क्या यह उसी का विस्तार है .

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. जी सर, ताँका हाइकु का ही विस्तार है
      वर्णों का क्रम...5+7+5+7+7= 31
      सादर

      हटाएं
  2. सौहाद्र का है पर्व दिवाली ,

    मिलजुल के मनाये दिवाली ,

    कोई घर रहे न रौशनी से खाली .

    हैपी दिवाली हैपी दिवाली .

    जवाब देंहटाएं
  3. इस अंक की सभी रचनाए शुभ भावना मंगल भाव से प्रेरित हैं .बढ़िया भाव कणिकाएं सी प्रदूषन सचेत .

    जवाब देंहटाएं
  4. गुजारिश है आपसे एक पोस्ट इन नव विधाओं पर भी लिखें -तांका /हाइकु /हाइगु अलबत्ता हाइकु तो एक प्रतिष्ठित मान्य छंद है .

    जवाब देंहटाएं
  5. दीप पर्व की परिवारजनों संग हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं.

    जवाब देंहटाएं
  6. वाह ... बहुत ही बढिया।

    !! प्रकाश पर्व की आपको अनंत शुभकामनाएं !!

    जवाब देंहटाएं
  7. बहुत ही बेहतरीन प्रस्तुति...
    आपको सहपरिवार दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ..
    :-)

    जवाब देंहटाएं
  8. क्षणिकाएं पसंद आयीं
    अच्छा लगता है साइंस स्कालर से मिलना

    जवाब देंहटाएं
  9. दीपोत्सव की हार्दिक बधाई!

    सादर

    जवाब देंहटाएं
  10. बहुत सुंदर .... दीपावली की शुभकामनायें

    जवाब देंहटाएं
  11. फुलझड़ियाँ
    पटाखों से यूँ बोलीं-
    'करो न बोर
    मैं तो राह दिखाती
    तू करता है शोर।'
    sabhe behtareen ye wala laga:)
    ek dum mast wala:)
    waise di ye chhoti chhoti rachnaon me gajab ki maharat haasil hai aapko:)

    जवाब देंहटाएं
  12. सुन्दर प्रस्तुति!
    --
    दीवाली का पर्व है, सबको बाँटों प्यार।
    आतिशबाजी का नहीं, ये पावन त्यौहार।।
    लक्ष्मी और गणेश के, साथ शारदा होय।
    उनका दुनिया में कभी, बाल न बाँका होय।
    --
    आपको दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ!

    जवाब देंहटाएं
  13. दीपावली की अनंत शुभकामनाएँ! मेरा नया पोस्ट - प्रमसरोवर

    जवाब देंहटाएं
  14. दीपोत्सव की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं

    जवाब देंहटाएं

आपकी टिप्पणियाँ उत्साहवर्धन करती है...कृपया इससे वंचित न करें...आभार !!!