रविवार, 10 फ़रवरी 2013

वैलेंटाइन्स डे स्पेशल—कुछ टिप्स








वैलेंटाइन्स डे स्पेशलकुछ टिप्स

जो चाहे तुम्हें
तुम भी चाहो उसे
धोखा न देना|

ढेर सा प्यार
बनाता परिवार
कभी न खोना|

दिल,दिल है
नहीं यह खिलौना
तोड़ न देना|

जिसे भी चाहो
किसी राह पे उसे
छोड़ न देना|

निःस्वार्थ प्यार 
मुश्किल से मिलता
याद रखना|

प्यार जो करो
आँसुओं का तोहफ़ा
कभी न देना|

दिल होता है
भावों भरा कलश
फोड़ न देना|

दिल से रोए 
आपके लिए कोई
मौका न देना|

---ऋता शेखर मधु



13 टिप्‍पणियां:

  1. वैलेंटाइन बनाया है तो बने रहना वैलेंटाइन

    जवाब देंहटाएं
  2. बहुत सुन्दर ऋता जी....
    <3
    प्यार भरी रचना...
    सस्नेह
    अनु

    जवाब देंहटाएं
  3. दिल से रोए
    आपके लिए कोई
    मौका न देना..एकदम सही बात..

    जवाब देंहटाएं
  4. सुंदर टिप्स
    पिरोये हाइकु में
    प्यार ही प्यार ....

    बहुत बढ़िया ।

    जवाब देंहटाएं
  5. वेलेंटाइन डे को भी बाँध लिया इन हाइकू में ... लाजवाब हैं सभी अर्थ लिए ...

    जवाब देंहटाएं
  6. दिल से रोए
    आपके लिए कोई
    मौका न देना..एकदम सही बात..

    नई पोस्ट

    रूहानी प्यार का अटूट विश्वास

    जवाब देंहटाएं

आपकी टिप्पणियाँ उत्साहवर्धन करती है...कृपया इससे वंचित न करें...आभार !!!