वर्ण पिरामिड
विधान -सात पंक्तियों में वर्ण संख्या क्रम 1,2,3,4,5,6,7 के हिसाब से सार्थक शब्द। किसी भी दो पंक्ति में तुकांत अनिवार्य
1
ॐ
शिव
शंकर
भोलेनाथ
पिनाकधारी
डमरू का नाद
महादेव संवाद।
2
माँ
नम्र
कोमल
अन्नपूर्णा
तुलसी चौरा
प्रथम अक्षर
मधुर श्लोक-स्वर।
3
भू
सृष्टि
ब्रह्मांड
जलस्रोत
ब्रह्मा प्रदत्त
मनु के स्वायत्त
कभी न हों विनष्ट।
4
नृ
नृप
नृवंश
ईश-अंश
द्वेषरहित
सरल सहज
सयंमित आचार।
5
श्री
लक्ष्मी
कमला
विष्णुप्रिया
माता की कृपा
धन-धान्य- ज्ञान
आध्यात्मिक कल्याण।
ऋता शेखर 'मधु'

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
आपकी टिप्पणियाँ उत्साहवर्धन करती है...कृपया इससे वंचित न करें...आभार !!!