गुरुवार, 22 नवंबर 2012

लयबद्ध कविता लिखना हुआ आसान



आजकल हिन्दी में दोनों तरह की कविताएँ लोकप्रिय हैं| लयबद्ध और बिना लय वाली|  लय वाले काव्य की अपनी खूबसूरती होती है| कभी- कभी हम चाह कर भी लयबद्ध कविताओं की रचना नहीं कर पाते क्योंकि राइमिंग शब्द नहीं मिल पाते हैं| अभी हाल में ही मेरे बेटे शिशिर शेखर ने एक कविता लिखी थी-ये तुम कौन(यहाँ क्लिक करें)- जिसे मैंने पोस्ट पर लगाया था और आपकी सराहना भी मिली थी|
वह ज्यादातर अंग्रेजी पोयम ही लिखता है|
हिन्दी में वह उसका प्रथम प्रयास था| राइमिंग कविताएँ उसे ज्यादा पसन्द हैं|
यह तो सर्वविदित है कि आवश्यकता आविष्कार की जननी होती है| उस वक्त उसे राइमिंग शब्दों की कमी महसूस हुई और राइमिंग शब्दों को पाने के लिए उसने नया वेबसाइट बनाया है| अंग्रेजी में राइमिंग शब्द देने वाले कई साइट हैं| हिन्दी में सम्भवतः यह प्रथम साइट होगा जो अर्थ के साथ राइमिंग शब्द देगा| यहाँ पर एक लाख दस हजार के लगभग शब्द हैं|  कुछ कमियाँ भी होंगी जो आपके सुझाव पर दूर होती चली जाएँगी| साहित्य को टेक्नोलॉजी का साथ मिला है|
आपसे आग्रह है ,साइट को अवश्य देखें| कुछ पूछना चाहें तो यहाँ के कमेन्ट बॉक्स में पूछें अथवा साइट पर ही पूछें| जहाँ तक हो सकेगा हम आपकी शंकाओं का समाधान करेंगे| आज  इसे लोकार्पित करते हुए मुझे बहुत हर्ष हो रहा है|
यह रहा उस वेबसाइट का लिंक---http://shabdvyuh.com/

यहाँ शुरु वाले, बीच वाले और अन्त वाले...तीनों तरह के राइमिंग मिलेंगे
कुछ पैटर्न साइट पर हैं
उदाहरण के रूप में नीचे कुछ पैटर्न दे रही हूँ...कॉपी पेस्ट करके देख लीजिए
सार*
सा*न
?ज?


ऋता शेखर 'मधु'

15 टिप्‍पणियां:

  1. मनचाहा लय-बद्ध शब्द, कोई नहीं बवाल ।

    वाह वाह क्या बात है, मधुरिम गुंजन ताल ।

    मधुरिम गुंजन ताल, छंद में हो आसानी ।

    करिए वार्तालाप, छापिये फर्द-बयानी ।

    बहुत बहुत आभार, कोशिशें खूब सराहा ।

    बढे सदा साहित्य, शब्द ढूँढो मनचाहा ।

    जवाब देंहटाएं
  2. वेबसाइट और उसका लिंक देने के लिए बहुत२ आभार,,शुभकामनाए,,

    recent post : प्यार न भूले,,,

    जवाब देंहटाएं
  3. बहुत ही बढ़िया, सफल और उपयोगी पहल है | आशा है निरंतर कामयगी की सीढ़ियाँ चढ़ते रहे यह वेबसाइट | बधाई और शुभकामनायें |

    मेरी नई पोस्ट-गुमशुदा

    जवाब देंहटाएं
  4. बढिया
    कविता लिखना आसान हो जाएगा..
    अच्छी जानकारी, शुक्रिया

    जवाब देंहटाएं
  5. बेहद सराहनीय एवं प्रशंसनीय कार्य है यह ... एवं अत्‍यंत ही हर्ष का विषय भी जिसके लिये आपको एवं शिशिर को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं
    सादर

    जवाब देंहटाएं
  6. शिशिर भाई का प्रयास सराहनीय है।
    हार्दिक शुभकामनाएँ!

    सादर

    जवाब देंहटाएं
  7. expression has left a new comment on your post "लयबद्ध हाइकु लिखें-सुंदर लगेंगे":

    बहुत बढ़िया साइट है ऋता जी....
    बच्चे ने बड़ी मेहनत की है....
    बहुत गर्व हुआ देख कर.
    बधाई भी आभार भी ढेर सा प्यार भी....
    सस्नेह
    अनु

    जवाब देंहटाएं
  8. बहुत अच्छी जानकारी..
    लिंक्स देने के लिए धन्यवाद ऋता जी...
    :-)

    जवाब देंहटाएं
  9. आपका इस प्रविष्टी की चर्चा कल शनिवार (24-11-2012) के चर्चा मंच पर भी होगी!
    सूचनार्थ!

    जवाब देंहटाएं
  10. सराहनीय कार्य के लिए शिशिर को बहुत बधाई.

    जवाब देंहटाएं

आपकी टिप्पणियाँ उत्साहवर्धन करती है...कृपया इससे वंचित न करें...आभार !!!