शुक्रवार, 5 जून 2020

वेद में ही है छुपी पहचान भारत की - गीतिका

How to tie-dye roses (With images) | Most beautiful flowers ...
विधा:-गीतिका
आधार छंद-रजनी
मापनी- २१२२ २१२२ २१२२ २
=======================

फूल है अपनी जगह खुशबू रुहानी है |
झूमती गाती हवा लाती रवानी है |१|

मौत के डर से न जीना छोड़ना साथी
प्राण का तन से मिलन जीवन कहानी है|२|

बोलते हैं जब पपीहे प्रीत के सुर में
वह मिलन की रागिनी लगती सुहानी है|३|

जब सुनी धुन बाँसुरी की गोपियाँ दौड़ीं
प्रीत राधा- कृष्ण की सदियों पुरानी है|४|

वेद में ही है छुपी पहचान भारत की
याद रखना श्लोक को इसकी निशानी है|५|

@ऋता शेखर ‘मधु’

11 टिप्‍पणियां:

  1. मौत के डर से न जीना छोड़ना साथी
    प्राण का तन से मिलन जीवन कहानी है

    वाह ! अद्भुत

    जवाब देंहटाएं
  2. सुन्दर गीतिका।
    पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।

    जवाब देंहटाएं

आपकी टिप्पणियाँ उत्साहवर्धन करती है...कृपया इससे वंचित न करें...आभार !!!