कहमुकरी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
कहमुकरी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 25 दिसंबर 2015

क्रिसमस कहमुकरी

Image result for christmas

तीन कहमुकरियाँ...
१.
बड़ा दिवस में वापस आता
झोली भरकर चीजें लाता
खुश हो जाती प्यारी कांता
का सखि साजन?
ना सखि सांता
२.
प्रेम का तोहफ़ा उसकी बोली
भरी यीशु से उसकी झोली
दूर रखे वह सैनिटोरियम
का सखि साजन?
ना सखि मरियम
३.
उसकी गलियाँ बड़ी सुहानी
शाति प्रीति लगी हैं रुहानी
दया क्षमा वह बाँटे हँस-हँस
का सखि साजन?
ना सखि क्रिसमस

*ऋता शेखर ‘मधु’*

शनिवार, 1 मार्च 2014

कहमुकरी



कहमुकरी पर प्रयास

१.
बिन उसके मन हरदम तरसे
सावन में बूँदें बन बरसे
आँखों से बह जाए काजल
का सखि साजन
ना सखि बादल|

२.
उमड़ घुमड़ कर प्रेम जताए
मन का पोखर भरि भरि जाए
देख देख उसको मन हर्षा
का सखि साजन
ना सखि वर्षा|

३.
उसका मन है विस्तृत निर्मल
नीरद सा बन जाए शीतल
घन घन श्यामल जैसे रघुवर
का सखि साजन
ना सखि अम्बर||
............ऋता