043.सहनशीलता लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
043.सहनशीलता लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 7 फ़रवरी 2012

सहनशीलता




सहनशीलता
होती है उसकी भी सीमा
मौन सहनशीलता नहीं
घातक बनती
तन मन दोनों के लिए

सहनशक्ति का पर्याय है धरती
पर क्या
अनवरत धूप से
दरारें नहीं फटतीं
निर्बाध बारिश से
उत्प्लावित नहीं होती
अंतस की अग्नि
ज्वालामुखी नहीं बनाती

बोलना
अपनी बातें समझाना
सहनशीलता की सीमा का
अतिक्रमण नहीं
अनर्गल बोलना
उद्दंडता से बोलना
हर बात में बोलना
परिधि पार करती हैं|

सही बात में चुप रह जाना
सर झुका तोहमतों को सह लेना
सहनशीलता नहीं
कायरता भी नहीं कह सकते
शायद संस्कार है
पर वैसे संस्कार का भी क्या
जो बना देती है
बेवकूफ और बेचारा
कभी कभी मानसिक अपाहिज भी|

ऋता शेखर मधु