182.ज़िन्दगी की जंग कभी होती नहीं आसान लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
182.ज़िन्दगी की जंग कभी होती नहीं आसान लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 22 सितंबर 2013

ज़िन्दगी की जंग कभी होती नहीं आसान

आसमाँ में टूटता एक सितारा देखा
दुआ माँगता हुआ एक बेचारा देखा

सबको ही पड़ी है अपनी अपनी
किसी के लिए न कोई सहारा देखा

ज़िन्दगी की जंग कभी होती नहीं आसान
जीतने की जिद में दौड़ता एक हरकारा देखा

दिल हथेली पर लिए घूमता था वो
किरचों को चुनता प्यार का मारा देखा

चुप रहकर जिएँ तो जिएँ कैसे
बिन बोले होता नहीं गुजारा देखा|
...................ऋता