119.आत्मा की बेड़ी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
119.आत्मा की बेड़ी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 10 अक्टूबर 2012

आत्मा की बेड़ी




पितृपक्ष चल रहा है...पिण्डदान और तर्पण भारत की परम्परा है|
इसी बहाने हम अपने पूर्वजों को याद करते हैं...तो बस यूँ ही ख्याल आया...   

आत्मा की बेड़ी

आत्मा है
बेड़ी रहित
अमर उन्मुक्त
अजर अनन्त|

बेख़बर है
खुशी और गम से
अनजान है
दर्द और संघर्ष से|

जगत की चौखट पर
रखते ही कदम
आरम्भ होती
बेड़ियों की श्रृंखला|

सर्वप्रथम मिलती
काया की बेड़ी,
फिर जकड़ती
एहसास की बेड़ी,
महसूस होने लगता
खुशी और गम
दर्द और जलन|

जन्म लेते ही चढ़ता
शरीर पाने का ऋण
होता वह    
मातृ-पितृ ऋण की बेड़ी|
चुकता है तभी यह उधार |
करते जब उनका शरीरोद्धार|


जन्म लेते ही
स्वत: जाती है जकड़
रक्त-सम्बन्ध की बेड़ी|
प्यार से निभाएं अगर
रहती है रिश्तों पे पकड़|


सभ्य समाज ने जकड़ी
अनुशासन की बेड़ी,
दाम्पत्य की बेड़ी,
वात्सल्य की बेड़ी|
इन प्यारी बेड़ियों को
रखना है साबूत,
कर्त्तव्य की बेड़ी को
करना होगा मज़बूत|
                       
कुछ बेड़ियाँ होती भीषण
फैलातीं भारी प्रदूषण|
हैं वह
 कट्टर धर्म की बेड़ी
 जातीयता की बेड़ी
अहम् की बेड़ी,
जलन की बेड़ी|
                 
बेड़ी मोह माया की
तोड़ना नहीं आसान,
स्वत: टूट जाएंगी
होगा जब काया का अवसान|

जीवन विस्तार को भोग
होंगे पंचतत्व में विलीन|
आत्मा फिर से होगी
बेड़ी रहित
स्वच्छन्द और उन्मुक्त|
      ऋता शेखर मधु