!!!मित्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ!!!
चुटकी भर विश्वास
मित्रता को देता
ठोस आधार
चुटकी भर नमक
बढ़ा देता है
जायका खाने का
चुटकी भर सिंदूर
भर देता है भाव
त्याग समर्पण का
चुटकी भर खाद
देता पौधे को
नव जीवन
चुटकी भर भक्ति
प्रभु को पाने का
सहज उपाय
चुटकी भर दवा
रोग भगाने का
सरल निदान
चुटकी भर नींबू का रस
अच्छी सेहत का
बनता राज
चुटकी भर सेवा
वृद्धों को करता संतुष्ट
दुआओं से दामन भर जाता
चुटकी भर जहर
रगों में फैल
जीवन ले लेता
(इससे बचें)
चुटकी भर मीठे बोल
रिश्तों की मिठास
बरकरार रखता
चुटकी भर आस
सपनों के पंख में
नई उर्जा भरता
चुटकी भर भाव
बना देता है
प्यारी सी कविता
चुटकी भर रक्त-दान
अपार पुण्य का
बनता खान
फिर क्यूँ ना आजमाएँ !!
ऋता शेखर ‘मधु’
कहीं कहीं पर चुटकी भर का प्रयोग liquid के लिए किया गया है
उसे थोड़ा-सा के अर्थ में लीजिएगा|
चित्र गूगल से साभार