154.महाशिवरात्रि... लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
154.महाशिवरात्रि... लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 10 मार्च 2013

महाशिवरात्रि...

पावन पर्व
हर हर महादेव
गूँजी दिशाएँ
आओ, चलो हम भी
कर दें अभिषेक|

विष को पिया
कंठ में धार लिया
हम भी सीखें
हर बुराई सहें
आत्मसात न करें|

तेरा ही नाम
जिसने भजा सदा
वह क्यूँ डरे
भव सागर का तू
जो खेवनहार है|

ऋता शेखर 'मधु'